ऊधम सिंह नगर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन मजबूती पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला ऊधम सिंह नगर के जिला प्रकोष्ठों की संकुल कार्यशाला सोमवार को रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ शुरू हुई कार्यशाला में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने में जिला प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए।

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ें : कुंदन परिहार

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और जरूरतमंदों को सरकारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ प्राप्त करने में मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं।

संगठन और जनता के बीच मजबूत हो समन्वय

प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि जिला प्रकोष्ठ संगठन और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संयोजकों और सह-संयोजकों से अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार तेज करने तथा लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों को सक्रियता से अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, ताकि योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यशाला में प्रदेश सह-संयोजक खूब सिंह विकल, दर्जाधारी गंभीर सिंह धामी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश तिवारी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा और दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोहली सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जिला प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। अंत में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!