स्मैक के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) (पुलिस ने 12.22 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी महिला से 51 हजार रुपए की नकदी बरामद) रुद्रपुर उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शहर के ट्रांजिट कैंप और बगवाडा क्षेत्र में  एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.22 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने महिला तस्कर से 51 रुपए की नगदी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार को सूचना मिली की एक महिला से इसमें तस्करी की जा रही है। जिस पर ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। पुलिस को देख महिला ने भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से 12.22 ग्राम स्मैक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 51 हजार 150 रुपए बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आजाद नगर वार्ड नंबर 7 निवासी पूजा राजपूत बताया। वही महिला ने बताया कि राज नाम का युवक उसे इसमेंक की सप्लाई करता है। वहीं एक अन्य मामले में थाना रुद्रपुर के एसआई मनोज जोशी ने बगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को देख भाग रहे युवक को पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से करीब 4.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम बगवाड़ा निवासी संजय साहनी बताया। आरोपी ने बताया कि इसमें यूपी के बहरी और बरेली क्षेत्र से लाकर स्थानीय लोगों को बेचा करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!