रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर में शिया बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की अभद् टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा, खेड़ा स्थित ईदगाह मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम युवाओं ने वसीम रिजवी का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया,इस दौरान मुफ्ती साद मियां ने कहा कि वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर मुहम्मद मुस्तफा पर एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने उनके के कार्टून बनाएं हैं, वही उसने इस्लाम धर्म के मुकद्दस कुरान मजीद की बेहुरमती की जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वही सद्दाम हुसैन अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने वसीम रिजवी का पुतला दहन किया और उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की,इस दौरान फराज मियां, लक्की खान, शादाब खान, आसिफ मंसूरी,मौ यूसुफ,मौ निजाम, अकिल मियां, पूर्व सभासद नूर अहमद आदि मौजूद थे

Skip to content











