मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पूर्व कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से  लडेंगे। चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) (आम आदमी पार्टी ने किया ऐलान गंगोत्री विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा मानें जाने वाले अंजय कोटियाल) उत्तराखंड सूबे में होने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पूर्व कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। अब उन्हें आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लडने की घोषणा की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की जनता को दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त बिजली पानी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और हर परिवार को रोजगार की गारंटी दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के दौरे पर जनता को लुभाने वाले कई वादे करते हुए दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त बिजली पानी और रोजगार की गारंटी दी है। इसके तहत आप ने बढ़ा ऐलान कर दिया है। आप नेता और पूर्व कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। वही आम आदमी पार्टी जल्द ही अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जल्द ही घोषणा कर सकती हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!