किच्छा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में पति पर दर्ज कराई पत्नी ने रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुदरपुर (एम सलीम खान) किच्छा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में फिर एक बार मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को कई बार हवस का शिकार बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। किच्छा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी तहरीर में कहा कि बीती 12 नवंबर की सुबह उसका पति अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ कमरे में दुष्कर्म कर रहा था। इसी बीच वह मौके पर पहुच गई। पीड़िता की मां ने जब विरोध किया तो आरोपी पति ने महिला के साथ मारपीट करते हुए नाबालिक बेटी को करंट लगा कर जान से मारने का प्रयास किया। वही महिला ने बताया कि शोर मचाने पर उसकी मां भी मौके पर पहुंची, और उन्होंने भी गलत काम करने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति पूर्व में भी नाबालिक बेटी के साथ कई बार गलत काम कर चुका है, लेकिन रंगेहाथों पकड़े जाने पर आरोपों को नकार रहा है। वही पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तथा आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!