शाह सकलेन मियां हुजूर पीराने ए कलियर जश्ने गौसुल वारा कॉन्फ्रेंस में 16 नवंबर को करेंगे शिरकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंह नगर- शाह सकलेन मियां हुजूर पीराने ए कलियर जश्ने गौसुल वारा कॉन्फ्रेंस में 16 नवंबर को शिरकत करेंगे, जानकारी देते हुवे नाजिम सक्लेनी ने बताया कि पीराने कलियर इस्लाम और अध्यात्म की ऐसी अनुपम नगरी है जहां सूफियों के मानव कल्याण का संदेश देते प्रवचन सुनाई देते हैं इस कड़ी में आगामी 16 नवंबर को बेमिसाल कॉन्फ्रेंस होने जा रही है जिसमें बरेली शरीफ के खानकाहै शराफतिया के गद्दी नशीन हजरत शाह सकलेन मियां हुजूर की आमद का लोगों को बेसब्री से इंतजार है आपको बता दें की शाह सकलेन मियां पिरान कलियर जश्ने गौसुल वारा कान्फ्रेंस में 16 नवंबर को शिरकत करेंगे, जश्ने गौसुल वारा कान्फ्रेंस जगत में एक नई जान पैदा करेगी तो वही हजरत शाह सकलेन मियां हुजूर का कलियर दौरा दिलों को इत्मीनान और सुकून देगा हजरत मोहम्मद सकलेन मियां के पूरी दुनिया में करोड़ों चाहने वाले हैं जहां एक और आपकी सरपरस्ती में चलने वाली सामाजिक संस्था सकलेन एकेडमी शिक्षा स्वास्थ्य और समाज के कमजोर तबके की हर जरूरी मदद पूरी कर रही है, वहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग बरेली पहुंचकर रूहानी फेज़ हासिल कर रहे हैं मियां हुजुर दो दिवसीय कलियर दौरे पर विभिन्न सामाजिक प्रोग्रामों में शिरकत करेंगे 16 नवंबर को रात्रि जश्ने गौसुल वारा कान्फ्रेंस में तकरीर फरमाएंगे और अपने चाहने वालों के दिलों को सुकून पहुचायंगे  17 नवंबर को जुलूस ए गोसियाँ पर हुजूर सरकार साबिर पाक रजि. की बारगाह में हाजरी पेश करेंगे और तमाम आलम के लिए दुआएं खेर फरमाएंगे,

और पढ़ें

error: Content is protected !!