झनकईया थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर शस्त्रागार तक परखी व्यवस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

झनकईया – क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने थाना झनकईया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, परिसर, पुलिस बैरक, शस्त्रागार, मालखाना और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खोलने-जोड़ने और सुरक्षित तरीके से हैंडलिंग का अभ्यास भी कराया। इस दौरान शस्त्रों के रखरखाव और उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

क्राइम किट के उपकरणों का कराया डेमो

विवेचकों को अपराध की जांच के दौरान क्राइम किट के विभिन्न उपकरणों के सही प्रयोग की जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी ने अंगुलियों के निशान लेने की प्रक्रिया का डेमो कराते हुए विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मालखाने की ऑनलाइन फीडिंग पर जोर

क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने मालखाना मोहर्रिर और सीसीटीएनएस कर्मचारियों को मालखाने में मौजूद सभी सामान की सिक्योर मालखाना मॉड्यूल पर शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक देरी न हो और जांच प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!