दिनेशपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पोते पर मारपीट का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर – चित्तरंजनपुर नंबर दो गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर परिजनों में असमंजस की स्थिति है। मृतका के भतीजे ने उनके पोते पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

मृतका की पहचान गीता विश्वास, पत्नी स्वर्गीय परिमल विश्वास के रूप में हुई है। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे घर में मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद गीता विश्वास घर के बाहर गिर गईं। परिजन उन्हें तत्काल नेतानगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोते पर मारपीट का आरोप

घटना के बाद मृतका के भतीजे ने उनके पोते पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों का इंतजार किया है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!