Breaking News

एस.ओ. ने मुखबिर की सूचना पर बरामद किए एक करोड़ के अवैध पटाखे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उधम सिंह नगर गदरपुर-एस.ओ. ने तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में राजकुमार पुत्र कर्म चंद निवासी भैंसिया सूरजपुर गदरपुर के अवैध पटाखों के गोदाम पर छापामारी की गई। मौके पर एक करोड़ रुपए के पटाखों का भंडारण आबादी क्षेत्र में किया गया । गोदाम स्वामी राजकुमार ने बताया कि उक्त गोदाम अशोक छाबड़ा पुत्र अर्जुन लाल छाबड़ा निवासी वार्ड नंबर 1 गदरपुर का है | जिन्हें मौके पर बुलाया गया | गोदाम में रखे पटाखों के कागज नहीं दिखा पाया | मौके पर फर्द बनाकर गोदाम को सील कर दिया गया है। प्रशासन अवैध पटाखों के भंडारण की जांच कर रही है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!