Breaking News

चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी, पुलिस गिरफ्त में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान)  ऊधम सिंह नगर-दिनेशपुर थाना क्षेत्र के निवासी आरती ने लिखित सूचना देकर बताया कि उसकी मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर रजिस्ट्रेशन संख्या UK 06 AP 2015 को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली | सूचना पर थाना हाजा पर पंजीकृत FIR NO 251/2021 U/S 379 IPC कर उक्त अभियोग मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मोटर साईकिल की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर महोदय के निकट पर्यवेक्ष में प्रभारी थानाध्यक्ष (पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन) दिनेशपुर, सहयोगी थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया | उक्त टीम ने अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु सुबूत लेने के लिए , सीसीटीवी कैमरो को चैक किया | तो चोर की पहचान गौतम निवासी ग्राम शान्ति कालोनी गुमशानी के रूप मे हुई | जिस पर अभियुक्त की तलाश हेतु मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल गौतम तीदार दुर्गापुर से बुक्सौरा रोड पर मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया | पूछताछ करने पर अभियुक्त से एक हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल को बरामद किया | आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!