Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नारायण नगर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र नारायण नगर (चारखेत) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत करना रहा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारुल थपलियाल ने किया। इस दौरान वन विभाग के सहयोग से पदम, त्रिलोच, पांगर, पुतली, बांज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पंकज प्रसाद, यशवंत कुमार एवं अंबिका ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

इस अवसर पर वन विभाग के वन दारोगा संतोष गिरी, संतोष जोशी, हरीश चंद्र तथा वन आरक्षी राजेंद्र वर्मा, नारायण चंद्र, मनोज शाही, नंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार और दीप चंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!