Breaking News

नूरपुर में युवा जन क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीर इदरीसी ‘हमीद’ का जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नूरपुर (बिजनौर) – युवा जन क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीर इदरीसी ‘हमीद’ का गुरुवार को नूरपुर स्थित स्काई दूल्हा कलेक्शन पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।

स्वागत कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी एवं यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष तस्लीम अहमद इदरीसी, समाजवादी आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी, युवा जन क्रांति पार्टी के पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुस्तफा इदरीसी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नसीर इदरीसी ‘हमीद’ का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर नसीर इदरीसी ‘हमीद’ ने उपस्थित लोगों से 1 जुलाई को राजा राम मोहन राय हॉल, आरटीओ, नई दिल्ली में आयोजित शहीद वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में समाज की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को नमन करते हुए शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!