Breaking News

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का जनसंवाद, समस्याएं सुनीं और समाधान के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों, सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त सुझावों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे उनके समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जनसमस्याएं सुनने के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भाजपा महामंत्री रमेश जोशी, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!