योग से स्वस्थ जीवन का संकल्प, चंदन हॉस्पिटल के कार्यक्रम में 150 लोगों ने किया योगाभ्यास…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंदन हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। योग प्रशिक्षक प्रियंका और उनकी टीम के निर्देशन में करीब 150 प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के साथ आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को बीपी, शुगर, ऑक्सीजन लेवल (SpO₂), ऊंचाई, वजन तथा पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा प्रतिभागियों को चंदन हॉस्पिटल की ओर से प्रिविलेज हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर अस्पताल के इमरजेंसी हेड डॉ. मुनीब तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निखत ने स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

आयोजकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच की आधारशिला है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि “स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!