नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने अकादमी में संचालित प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा लोकसेवकों की क्षमता संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।


महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने राज्यपाल को अकादमी की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अकादमी द्वारा लोकसेवकों को बेहतर प्रशासन, जनसेवा और सुशासन के लिए निरंतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
राज्यपाल ने प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशिक्षित एवं सक्षम लोकसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने क्षमता संवर्धन और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने पर बल दिया।

Skip to content










