रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रुद्रपुर स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्पों की सफलता के लिए माता रानी के चरणों में प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा उत्थान और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और उनकी दूरदर्शी सोच से भारत विश्व मंच पर मजबूत स्थिति में पहुंचा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
भाजपा जिला सह प्रभारी काशीपुर भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान मनदीप वर्मा, राधेश शर्मा, ममता जीना, अंजू सिंह, पूरन पांडेय, अमित गौड़, विकास सैनी, संजय कुमार, विशाल सिंह, सतपाल सिंह, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Skip to content










