Breaking News

भीषण गर्मी में अशोक एजेंसीज की अनूठी पहल, हजारों राहगीरों को बांटा लाहौरी जीरा, अनुज कांत अग्रवाल ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल, लोगों को मिली गर्मी से राहत…. काशीपुर बस स्टैंड पर मिला 4 वर्षीय मासूम, रामनगर चीता पुलिस ने परिजनों से मिलाया ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट मामले का वारण्टी गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर अजय भट्ट ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान नंदा देवी मंदिर में राज्यपाल ने टेका माथा, मुनस्यारी के पर्यटन विकास की सराहना जंगल में भटके मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

भीषण गर्मी में अशोक एजेंसीज की अनूठी पहल, हजारों राहगीरों को बांटा लाहौरी जीरा, अनुज कांत अग्रवाल ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल, लोगों को मिली गर्मी से राहत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कालाढूंगी रोड स्थित अशोक एजेंसीज लोहा भंडार की ओर से रविवार को लाहौरी जीरा एवं अन्य शीतल पेयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व प्रतिष्ठान के स्वामी अनुज कांत अग्रवाल एवं उनके पुत्र अवतांश अग्रवाल ने किया।

सुबह से ही प्रतिष्ठान परिसर में शीतल पेय वितरण की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया, वैसे-वैसे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और आसपास के लोगों की भीड़ शीतल पेय का आनंद लेने के लिए जुटने लगी। आयोजन के दौरान हजारों लोगों ने लाहौरी जीरा का स्वाद लिया और भीषण गर्मी से राहत महसूस की।

राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी के इस दौर में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर अनुज कांत अग्रवाल, कनक अग्रवाल, देव अग्रवाल, डिंपल पांडे, आशीष जैन, सुमन जैन, विजय शर्मा, विनीत शर्मा, संदीप अग्रवाल, कोमल डालाकोटी, रेनू संभल, निशुल्क अग्रवाल, लेखराज, सोनू राम, अवतार, डोरी लाल, सूर्यकांत गुप्ता, वरुण गुप्ता, आशी गुप्ता एवं रजत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन लोगों का उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर आयोजकों का आभार व्यक्त किया। अशोक एजेंसीज की यह पहल सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!