बेतालघाट – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बेतालघाट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे वारण्टी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने, वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों एवं गुंडा तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात जगदीश चन्द्र के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक शंकर नयाल एवं पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल द्वारा फौजदारी वाद संख्या 76/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए वारण्टी दीपक सिंह जलाल पुत्र पूरन सिंह जलाल निवासी धनियाकोट तल्लाकोट, बेतालघाट को उसके निवास स्थान के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारण्टी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस कर्मी:
उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल राम कृपाल एवं कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

Skip to content










