Breaking News

उधमसिंह नगर में खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन का तोहफा, पदक विजेताओं को वितरित की गई खेल किट और मल्टीविटामिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिला प्रशासन और खेल विभाग के संयुक्त प्रयासों से उधमसिंह नगर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के विशेष प्रयासों तथा उप जिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट के मार्गदर्शन में जनपद के पदक विजेता एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल किट, स्पोर्ट्स शूज, मल्टीविटामिन और ड्राई फ्रूट्स वितरित किए गए।

जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर स्वास्थ्य और प्रदर्शन के लिए इस प्रकार की पहल भविष्य में भी जारी रखी जाएगी।

कार्यक्रम के तहत ‘ए’ श्रेणी के 5 और ‘बी’ श्रेणी के 7 खिलाड़ियों सहित कुल 12 प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं स्वास्थ्यवर्धक सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह, हरीश राम तथा हॉकी कोच मोहित सहित अन्य अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। वहीं खिलाड़ियों ने भी इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!