बेरीनाग में महिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बेरीनाग – गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के बेरीनाग में महिला कांग्रेस द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेखा भंडारी ने की। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेखा भंडारी ने महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक महिला संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की।

नगरपालिका अध्यक्ष बेरीनाग हेमा पंत ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

सम्मेलन में महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!