खैरना/भुजान – स्कॉलर्स होम शिक्षा समिति, खैरना (भुजान) में दो दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम चन्द्र लोहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक और जूनियर वर्ग में विभाजित कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।


पूर्व प्राथमिक वर्ग की बालिका कैरम प्रतियोगिता में जय श्री बिष्ट और भाविका हाल्सी विजेता रहीं, जबकि नैना जैड़ा और जीवा नेगी उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में जितेंद्र बिष्ट और अभियांश ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य और हर्ष उपविजेता रहे।
प्राथमिक वर्ग की बालिका कैरम प्रतियोगिता में चरित्रा जैड़ा और योगिता नेगी विजेता रहीं। तनु श्री और डोली ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में दक्ष गौणी और रविंद्र बिष्ट विजेता बने, जबकि शिवा नेगी और खुशांश बेलवाल उपविजेता रहे।
जूनियर वर्ग की बालिका कैरम प्रतियोगिता में गौरांसी लोहनी और मानवी नेगी विजेता रहीं, जबकि लक्षिता खत्री और गरिमा बिष्ट उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में भूपेंद्र नाथ गोस्वामी और मयंक करायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवांश लोहनी और रवि कुमार उपविजेता रहे।
शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में देवांश लोहनी विजेता और कृष विश्वास उपविजेता रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद खाती, कुबेर अमेरा, हेमलता लोहनी, सिमरन, हेमा, दीक्षा, लता, तनुजा, तबस्सुम, कविता और शालिनी सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य हेम चन्द्र लोहनी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Skip to content










