काशीपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने काशीपुर दौरे के दौरान जैतपुर घोसी पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।


इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर आईजीएल स्थित अस्थायी हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Skip to content










