Breaking News

नशा मुक्ति और बाल अपराधों के खिलाफ नैनीताल पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशा मुक्ति और बाल अपराधों के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हल्द्वानी द्वारा रानीबाग स्थित 78 यूके बटालियन एनसीसी कैम्प में वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीओ नैनीताल-हल्द्वानी एवं नोडल अधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी AHTU एवं महिला समाधान केन्द्र उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगभग 550 से 600 एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहने और अपराधों की रोकथाम के उपाय बताए। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक साबित होता है।

इस दौरान कैडेट्स को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098 और 1930 की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, हेड कांस्टेबल प्रहलाद रावत, महिला कांस्टेबल रेनू अधिकारी एवं कांस्टेबल गोविंद मेहरा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए समाज हित में ऐसे अभियानों को उपयोगी बताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!