Breaking News

तीन माह से वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन को समर्थन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी की मासिक बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं संगठन पदाधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

बैठक के दौरान लंबे समय से वेतन न मिलने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। कर्मचारियों ने बताया कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर बैठक में कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर प्रांतीय प्रबंध समिति द्वारा जारी 22 सूत्रीय मांग पत्र एवं आंदोलन नोटिस को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया तथा सरकार और विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह रावत ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि संगठन कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा। वहीं क्षेत्रीय मंत्री श्री उमेश जोशी ने भी कर्मचारियों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

संयुक्त मंत्री कौशल जोशी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत है और सभी समस्याओं का समाधान मिलजुलकर संघर्ष करने से ही संभव है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आह्वान किया।

बैठक में शाखा मंत्री श्रीमती तारा देवी, संयुक्त मंत्री राजीव भट्ट, अनंत अग्रवाल, आनंदी शुक्ला, कविता जोशी, दिनेश भंडारी, नीलम पांडे, मंजू गौतम, भुवन सिंह जीना, भास्कर चंद्र, नितेश चौधरी, पंकज पुरी, वीरेंद्र आर्य, हर्षित कुमार, मोहित बिष्ट, लाइक अहमद, अबरार अहमद, रोहित जोशी, प्रताप सिंह, संतोष कुमार, उमा टम्टा, दान सिंह, गोपाल दुमका सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!