Breaking News

हल्द्वानी में बाल श्रम उन्मूलन पर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को तेज़ कार्रवाई के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – कार्यालय उप श्रम आयुक्त हल्द्वानी के सभागार में उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्रम विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा धरोहर संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मा० सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बाल श्रम उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के तहत चिन्हीकरण, रेस्क्यू और पुनर्वास की प्रक्रियाओं को पूरी दक्षता के साथ संचालित किया जाए। साथ ही कूड़ा बीनने वाले, गुब्बारे एवं पेन बेचने वाले तथा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर उन्हें बाल श्रम से मुक्त कर मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

मा० सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर विशेष अभियान चलाएं और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन को और प्रभावी बनाएं। इसके अलावा, जिले में इस दिशा में सक्रिय व्यक्तियों को जिला टास्क फोर्स से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में उप श्रम आयुक्त कमल जोशी, सहायक श्रम आयुक्त आशा पुरोहित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजीव कण्डारी, दिनेश कटियार, राबिया परवीन, किरन पंत, उमा भंडारी, प्रकाश चंद पांडे, प्रहलाद सिंह, महेश सिंह सयाना, शारदा गोस्वामी और गणेश बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!