Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

भाजपा की जीत पर रुद्रपुर में जश्न, मिठाई और ढोल-नगाड़ों से गूंजा कार्यालय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी साझा की।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर पारंपरिक अंदाज में विजय उत्सव मनाया और झालमुड़ी का आनंद लेते हुए जश्न को और यादगार बनाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत “गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा परचम लहराने” का प्रतीक है, जो देशभर में पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाती है।

इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृहमंत्री Amit Shah तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के नेतृत्व को दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास को भी जीत का प्रमुख आधार बताया गया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, परवेज खान, विजय तोमर, अक्षय अरोरा,

अक्षय गेहलोत, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, रचित सिंह, के.के. त्रिपाठी, मयंक तिवारी, अजय तिवारी, राम पाल सिंह, अनिल चौहान, मीना शर्मा, विपिन सिंह गेहलोत, सुरेश कोहली, उपेंद्र चौधरी, राकेश सिंह, प्रमोद मित्तल, मानिस मित्तल सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!