Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

09 मई 2026 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई प्रकार के वादों का होगा निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में 09 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा स्थित बाह्य दीवानी न्यायालयों में किया जाएगा।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा।

लोक अदालत में भरण-पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर बिल, धारा 138 एनआई एक्ट, शमनीय आपराधिक एवं सिविल मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, सेवा संबंधी वेतन-भत्तों के मामले, राजस्व वाद तथा मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित शमनीय अपराधों के चालान सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

सचिव ममता पंत ने आमजन से अपील की कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का निस्तारण लोक अदालत में कराना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अपने वादों को नियत करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर केंद्र रूद्रपुर में भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, एडीआर केंद्र हेल्पडेस्क नंबर 9411531449, ई-मेल dlsausnagar@gmail.com तथा फोन नंबर 05944-250682 पर संपर्क किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में ‘समाधान समारोह (स्पेशल कोर्ट)’ का आयोजन
ममता पंत ने यह भी बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट में ‘समाधान समारोह (स्पेशल कोर्ट)’ का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गूगल फॉर्म जारी किया गया है, जिसके माध्यम से वे सभी व्यक्ति जिनका मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, 31 मई 2026 तक आवेदन कर अपने मामलों के निस्तारण का लाभ ले सकते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!