Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नैनीताल में दिल दहला देने वाला हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, हल्द्वानी के युवक की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की थार जीप गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत हो गई, जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल के समीप पाइंस क्षेत्र में थार जीप (नंबर RJ60CG4574) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे, जो कैंची धाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे थे।

हादसे में हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का समय लगभग दोपहर एक बजे बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कैंची धाम और गोल्ज्यू देवता के दर्शन के बाद नैनीताल पहुंचे थे। मृतक राहुल एग्रीकल्चर का छठे सेमेस्टर का छात्र बताया जा रहा है। वहीं अरविंद ने बताया कि वे जोधपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने जयपुर से थार किराए पर ली थी। पुलिस के अनुसार वाहन लगभग 80 फीट गहरी खाई में गिरा, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!