Breaking News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पीएम आवास योजना फॉर्म भरने में लोगों की की मदद, समय बढ़ाने की उठी मांग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा लगाए गए कैंपों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्थानीय लोगों को फॉर्म भरने में सहयोग किया।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी छह कैंपों पर मौजूद रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की हर संभव मदद करें। उनके निर्देश पर पूरे दिन कार्यकर्ताओं ने मुस्तैदी के साथ लोगों के फॉर्म भरवाने में सहयोग किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन ने बताया कि उच्च न्यायालय और प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत सभी कार्यकर्ता फॉर्म भरवाने के कार्य में जुटे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अंसारी, कुमाऊं प्रभारी महबूब अली, जिला कोषाध्यक्ष जियाउद्दीन कुरैशी, महानगर अध्यक्ष अनवर अली खान और शाहिद हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोगों द्वारा फैलाई गई भ्रांतियों के कारण कई लाभार्थी अपने फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने प्रशासन से फॉर्म जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की।

प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा ने कहा कि कैंपों की वास्तविक स्थिति से प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के माध्यम से सरकार और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं की मांग के अनुसार समय-सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी लाल मोहम्मद, नाजिम बंजारा, जिला महामंत्री अशफाक खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से फॉर्म भरवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और उच्च न्यायालय की टीम का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!