हल्द्वानी- उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रहे श्री राजेंद्र सिंह नेगी के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डिपो के सभी कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी संजय पांडे, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी श्री नवीन कोठारी, श्रीमती विद्या जोशी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उमेश जोशी, जगदीश कांडपाल, सुरेंद्र सिंह रावत, कौशल जोशी, दिनेश भंडारी, राजीव भट्ट, अमित जंगवाल, अमित कुमार सिंह, रमेश कपिल, गिरीश दानी, नवनीत कपिल, जीवन आर्य, गौरव जोशी, राजेश दुमका, मीना जोशी, भगवती खनायत, सरोज सती, आनंदी शुक्ला, राम अवध यादव, नितिन दीक्षित, जलील अहमद, अख्तर चौधरी, जीवन सिंह, पंकज पुरी, अनंत अग्रवाल और भास्कर चंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


सभी ने श्री नेगी के लंबे और समर्पित सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

Skip to content










