Breaking News

नशे के बढ़ते जाल पर चिंता, शक्ति फार्म चौकी में हुआ मंथन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

क्षेत्र में बढ़ते नशे और चोरी की घटनाओं को लेकर शक्ति फार्म चौकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता सुंदरम शर्मा ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खासकर युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा, शक्ति फार्म बाजार में लगातार लगने वाले जाम को भी एक बड़ी समस्या बताया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आए दिन जाम की स्थिति से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताई गई।

जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नशे के अवैध कारोबार, ट्रैफिक व्यवस्था और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

इस पर कोतवाल सुंदरम शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!