Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनने पर सुबोध उनियाल से मिले डॉ. परवेज़ अहमद, दी शुभकामनाएं…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। टिहरी के विधायक सुबोध उनियाल को उत्तराखंड का स्वास्थ्य राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेशभर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी क्रम में चंदन हॉस्पिटल के CEO डॉ. परवेज़ अहमद ने रविवार शाम उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी।

मुलाकात के दौरान डॉ. परवेज़ अहमद ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की काफी संभावनाएं हैं और उन्हें विश्वास है कि सुबोध उनियाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

वहीं, सुबोध उनियाल ने इस अवसर पर डॉ. अहमद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं और इस नियुक्ति को सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!