Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

नन्हे कदमों से नई उड़ान: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से सम्पन्न..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में सत्र 2025–26 के किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। “नेस्ट टू स्काई” थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसे बच्चों ने बेहद आकर्षक और मनमोहक अंदाज़ में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीनियर और जूनियर विंग के केजी विद्यार्थियों द्वारा किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और अभिव्यक्ति से सभी का दिल जीत लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमालय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री भुमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती रीता अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

यह आयोजन बच्चों के शैक्षणिक जीवन के एक अहम पड़ाव का प्रतीक रहा, जिसने उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों को नई दिशा दी। पूरे समारोह ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों के मन में गर्व और भावनाओं की सुंदर छाप छोड़ दी।नन्हे कदमों से नई उड़ान: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से सम्पन्न..

और पढ़ें

error: Content is protected !!