Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

नैनीताल कोर्ट का सख्त फैसला: चरस तस्कर को 4 साल की कैद, ₹40 हजार जुर्माना……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट के तहत चल रहे एक मामले में अदालत ने चरस तस्करी के दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट संजीव कुमार की अदालत ने आरोपी को चार वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना अदा न करने पर पांच माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार 9 जुलाई 2019 को पुलिस ने 208.08 ग्राम चरस बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अगले दिन 10 जुलाई 2019 को बनभूलपुरा, हल्द्वानी स्थित नई बस्ती आस्थाना मस्जिद के पास रहने वाले इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। 11 मार्च 2020 को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन ने दलील दी कि बरामद चरस की मात्रा अधिक है और आरोपी समाजविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वहीं बचाव पक्ष ने आरोपी के 75 प्रतिशत दिव्यांग होने और उसकी पत्नी के 45 प्रतिशत दिव्यांग होने का हवाला देते हुए सजा में रियायत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि बेचने के उद्देश्य से चरस अपने पास रखना गंभीर और समाज के खिलाफ अपराध है। इसके आधार पर न्यायालय ने दोष सिद्ध करते हुए आरोपी को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!