Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

दर्दनाक हादसा: रेत से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने डंपर फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया। रेत से लदे एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जो करीब एक घंटे तक धधकता रहा। खबर जनपद उधम सिंह नगर से है।

घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौट सके

सुबह करीब 8 बजे ढकिया नंबर एक निवासी 58 वर्षीय जयपाल सिंह बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए खनन सामग्री से लदे डंपर (UP21 CT 6334) ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि जयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक फरार, बढ़ता गया आक्रोश

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग जमा हो गए और हाल ही में क्षेत्र में हुए अन्य हादसों की याद से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। भारी वाहनों की आवाजाही को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए लोगों ने डंपर में आग लगा दी।

पुलिस-प्रशासन ने संभाले हालात

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में भीड़ ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। हालात बिगड़ते देख एसपी स्वपन किशोर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के समझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, जबकि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!