Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

भगवान शिव कथामृत कलश यात्रा को लेकर आज हल्द्वानी में रूट डायवर्ट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी भगवान शिव कथामृत कलश यात्रा के आयोजन को लेकर बुधवार को हल्द्वानी शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कलश यात्रा के मद्देनजर सुबह 10 बजे से यात्रा की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

प्रशासन के अनुसार कलश यात्रा एमबी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कुल्यालपुरा चौराहा, अटल रोड, जेल रोड तिराहा, कालाढूंगी रोड, रोडवेज, तिकोनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा होते हुए पुनः कुल्यालपुरा चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज तक संपन्न होगी।

यात्रा के दौरान संबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी, जिससे आमजन को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा रूट डायवर्जन को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!