Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

बाजपुर में समाजवादी पार्टी को मिला नया समर्थन, योगेश कुमार समर्थकों सहित पार्टी में शामिल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुरसमाजवादी पार्टी कार्यालय, बाजपुर में बीएसपीए के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पति योगेश कुमार ने अपने समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव की मौजूदगी में योगेश कुमार का पार्टी में स्वागत किया गया। योगेश कुमार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए नीति से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही।

योगेश कुमार ने कहा कि वे उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह मंच है जो वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाता है।

पार्टी में शामिल होने पर अरविंद दिवाकर (प्रदेश अध्यक्ष, बाबा साहब वाहिनी), अमित कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड), मो. आज़म (विधानसभा अध्यक्ष) एवं सुनील कुमार सोनू कंबोज सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योगेश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूती मिलने की बात कही गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!