Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

उत्तराखंड में आज मनाया जाएगा UCC दिवस, सीएम धामी बोले – जनता से किया गया वादा पूरा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनउत्तराखंड में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में UCC दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27 जनवरी का दिन उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान किया था, लेकिन इसे लागू करने का साहसिक और ऐतिहासिक कार्य उत्तराखंड ने सबसे पहले किया है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता लागू करने का जो वादा किया था, उसे सरकार ने अपने संकल्प के अनुरूप पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होना राज्य के लिए गर्व का विषय है और यह सामाजिक समानता एवं न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता से समाज में समान अधिकार, न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, जिससे प्रदेश की पहचान देशभर में एक आदर्श राज्य के रूप में बनी है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास और समर्थन से ही संभव हो सकी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!