Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फ और मैदानी इलाकों में बारिश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून  – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश से जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

कड़ाके की ठंड और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में कई जिलों में तेज बारिश, बर्फबारी और शीतलहर का असर बना रह सकता है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!