Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

रुद्रपुर दौरे पर मंत्री गणेश जोशी, ‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरउत्तराखंड सरकार में कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी 25 व 26 जनवरी को रुद्रपुर भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, माननीय मंत्री गणेश जोशी 25 जनवरी, रविवार को प्रातः 10:30 बजे एनेक्सी भवन, पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:00 बजे बूथ संख्या-156, ग्राम बागवाला रुद्रपुर स्थित राजीव शुक्ला के निवास पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी दोपहर 12:10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, बागवाला पहुंचकर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात अपराह्न 03:00 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं 26 जनवरी, सोमवार को माननीय मंत्री प्रातः 10:50 बजे एनेक्सी भवन, पंतनगर से रवाना होकर 11:00 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वह 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात मंत्री गणेश जोशी अपराह्न 02:30 बजे पुलिस लाइन रुद्रपुर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!