Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खेल और जागरूकता का संगम, साइकिल रैली आयोजित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज 25 जनवरी 2026 को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन भदौरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित साइकिल प्रतियोगिता में लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में दोनों वर्गों में प्रथम से छठे स्थान तक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी क्लार्की, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, तहसीलदार रुद्रपुर दिनेश कुटोला सहित शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। खेल विभाग के प्रशिक्षक हरीश राम, गुरतेज कूनर, लक्ष्मण सिंह, सतनामबाला, मनीष वर्मा, ममता मेहता, सुधा जोशी, मोहम्मद आमिर, विशाल, कमल सिंह तथा स्वीप कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की और कहा कि मताधिकार का प्रयोग हर नागरिक का कर्तव्य है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!