Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

काठगोदाम में सड़क चौड़ीकरण से पहले चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण ध्वस्त….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काठगोदामनरीमन चौराहे से गौला पुल तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की तैयारी के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। मंगलवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही यह कार्य क्षेत्र के विकास और सुरक्षा की दृष्टि से भी आवश्यक है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों से अपील की है कि वे स्वयं अवैध कब्जे हटाएं, अन्यथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!