Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी में रोडवेज कर्मचारियों का आक्रोश, समय पर वेतन की मांग तेज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की हल्द्वानी ट्रैफिक शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी को अन्यायपूर्ण बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई।

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में देरी के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे न केवल पारिवारिक जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं बल्कि कर्मचारियों का मनोबल भी गिर रहा है। संगठन ने प्रबंधन से मांग की कि वेतन का भुगतान तय तिथि पर सुनिश्चित किया जाए और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा कि

“कर्मचारियों का वेतन कोई कृपा नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।”

बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने की, जबकि संचालन शाखा मंत्री तारा देवी ने किया।
बैठक में कौशल जोशी, दिनेश भंडारी, गिरीश दानी, सुनील सेन, चंदन डंगवाल, शबाब अली, भुवन जीना, नितेश चौधरी, पंकज पुरी, वीरेंद्र आर्य, मोहित बिष्ट, संजीव कुमार, आनंदी शुक्ला, कविता जोशी, लुकमान सिंह, भास्कर चंद्र, रजनीश कुमार, धर्मवीर, विवेक कुमार, अमरपाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय कर संघर्ष तेज किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!