Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

दायित्वधारियों की 5वीं सूची जल्द जारी होने के संकेत, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा तलब किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि नई नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच रही है।

सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार संगठन और प्रशासनिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में न केवल दायित्वधारियों की सूची, बल्कि कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

प्रदेश की राजनीति में इन संभावित नियुक्तियों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही सूची जारी कर सरकार चुनावी वर्ष से पहले संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। अब सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासी तस्वीर को नई दिशा दे सकता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!