लालकुआँ- किसानों और पशुपालकों के हितों में किए जा रहे सतत प्रयासों तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और रसायन-मुक्त आँचल दूध व दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा को “केमिकल फ्री मिल्क अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा न्यूज़ 18 उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ संदीप चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह सरोवर नगरी नैनीताल स्थित रॉयल होटल में कुमाऊँ काउंसिल देवभूमि विकास द्वारा न्यूज़ 18 टीवी चैनल के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ।


सम्मान ग्रहण करने के बाद मुकेश बोरा ने नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़े सभी दुग्ध उत्पादकों, किसानों एवं पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ से जुड़े लोगों के सहयोग और कड़ी मेहनत के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करते हुए उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं रसायन-मुक्त दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में भविष्य में भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी.एंड.आई. सुभाष बाबू, अवशीतन केंद्र कालाढूंगी प्रभारी शांति कोरंगा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Skip to content











