Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

अंकिता भंडारी केस में सच दबाने की कोशिश कर रही भाजपा: अलका पाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ बार-बार पुतला दहन किए जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की खीज और हताशा को दर्शाता है, क्योंकि वह सच को दबाने में असफल हो रही है। सत्य को न तो पुतले जलाकर और न ही धमकियों से दबाया जा सकता है।

अलका पाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग करने पर भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं को दिल्ली में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। यह कदम न्याय दिलाने की प्रक्रिया को कमजोर करने के साथ-साथ प्रदेश में जन आक्रोश को और भड़काने का काम करेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान को भी आड़े हाथों लिया, जिसमें कहा गया कि सरकार अंकिता के माता-पिता से पूछकर ही आगे की कार्रवाई करेगी। अलका पाल ने इसे संविधान और कानून का अपमान करार देते हुए कहा कि किसी भी हत्या की जांच माता-पिता या किसी व्यक्ति के आदेश से नहीं, बल्कि कानून और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होती है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंकिता के माता-पिता लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके साथ खड़े होने वालों पर मुकदमे दर्ज करने की धमकी दे रही है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है, जिसे अब उत्तराखंड की जनता भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी और सच को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!