रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्ज वेलफेयर एसोशिएशन की अध्यक्ष डॉ. अलकनन्दा अशोक ने पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। अध्यक्ष डॉ. अलकनन्दा अशोक और जिलाध्यक्ष UPWWA जनपद उधम सिंह नगर विनीता कुंवर के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऐपण बनाए गए।

इनके कुशल निर्देशन में न केवल ऐपण बल्कि बहुत सारी गतिविधियां सम्पादित की जाती है | इसके साथ ही पुलिस वाईव्ज वेलफेयर एसोशिएशन की अध्यक्ष अपने व्यस्ततम शैड्यूल के बीच भी पुलिस परिवार के लिए समय-समय पर उचित मार्गदर्शन करती रहती है। इस मौके पर UPWWA की जनपद अध्यक्ष विनीता कुंवर धर्मपत्नी श्री दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर ममता वोहरा, पुलिस परिवार के महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।



Skip to content











