Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

रुद्रपुर सिटी क्लब को मिलेगा नया रूप, सुविधाओं और आय में बढ़ोतरी की तैयारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिलाधिकारी एवं सिटी क्लब अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में सिटी क्लब की सुविधाओं और आय में बढ़ोतरी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में क्लब में जिम निर्माण, रेस्टोरेंट संचालन, कम्युनिटी हॉल में एसी स्थापना, सदस्यता बढ़ाने और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

डीएम भदौरिया ने निर्देश दिए कि सिटी क्लब को कंपनी एक्ट के तहत वायलॉज बनाकर संचालित किया जाए और इसे सुविधा सम्पन्न बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग क्लब से जुड़ें और इसकी सेवाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी गौरव पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक, सदस्य संजय ठुकराल, सुरेश कुमार ढिगरा, सुखदेव सिंह भल्ला, अनुज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!