Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी को सी-फोर स्कूल रैंकिंग्स 2025 में मिला शीर्ष स्थान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली – शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) हल्द्वानी को सी-फोर स्कूल रैंकिंग्स 2025 में हल्द्वानी का नं.1 सह-शिक्षा विद्यालय और उत्तराखंड में 5वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

यह सम्मान 10 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली के विवांता होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या सुश्री रंजना शाही ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्रेनफीड मैगज़ीन के सहयोग से किया गया था, जिसमें देशभर के 400 से अधिक विद्यालयों और शिक्षा-जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुश्री रंजना शाही को “वेल-बीइंग, मेंटल हेल्थ एवं स्टूडेंट एजेंसी” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में बतौर विशिष्ट पैनलिस्ट आमंत्रित किया गया।

इसके साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, सीखने और नेतृत्व को बढ़ावा देने में अतुलनीय योगदान के लिए विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों, शिक्षकों एवं डीपीएस हल्द्वानी समुदाय की निरंतर मेहनत और समर्पण को दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!