Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, स्वास्थ्य शिविरों व प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में बताया कि जनपद में 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा-2025” पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न सांस्कृतिक-शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डीएम ने कहा कि 16 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर “स्वच्छोत्सव” कार्यक्रम के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं, 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक जिले के सभी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच और सफाई अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों में स्वच्छता शपथ, कला प्रतियोगिता, पेंटिंग, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 17 सितम्बर को नगर निकाय, ग्राम पंचायतों और विकास खंड स्तर पर भी स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।

डीएम ने कहा कि 16 सितम्बर को नगर निगम द्वारा जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम होगा, जबकि 17 सितम्बर को खटीमा में विशेष आयोजन किया जाएगा। साथ ही 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सभी गतिविधियों की वीडियो और तस्वीरें जिला मुख्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पीडी हिमांशु जोशी, एडीपीआरओ महेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी और नगर निकायों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!